Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज वरिष्ठ डिवीजन नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में जनपद के समस्त पैरा लीगल वालंटियर्स पीएलवी और अधिकार मित्रों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत माह पीएलवी और अधिकार मित्रों द्वारा किए गए विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में सचिव नाज़िश कलीम ने महिला पीड़िताओं यौन हमले और अन्य अपराधों से प्रभावित उत्तरजीवियों के लिए पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना-2018 के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पात्र महिला पीड़िताओं एवं उत्तरजीवियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएलवी और अधिकार मित्रों को निःशुल्क विधिक सेवाओं तथा विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को विधिक सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में उचित जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। सचिव ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 के संबंध में भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का सरल और त्वरित समाधान प्राप्त करने के लिए जागरूक किया जाए। इस अवसर पर असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आमजन को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विभिन्न विधिक योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। बैठक में पीएलवी और अधिकार मित्रों द्वारा किए जा रहे विधिक जागरूकता एवं सहायता कार्यों को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *