Spread the love

पौड़ी पुलिस का एक्शन-दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रदीप कुमार
रिखणीखाल-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 7 जनवरी 2025 को रिखणीखाल के स्थानीय निवासी द्वारा थाना रिखणीखाल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि मेरे जीजा पंकज कुमार ने मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया और दहेज की मांग पूरी न कर पाने के कारण उत्पीड़न से परेशान होकर मेरी बहन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है। इस सम्बन्ध में थाना रिखणीखाल पर तत्काल दहेज अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।मामला दहेज हत्या से सम्बन्धित होने के कारण प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी कोटद्वार द्वारा सम्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया। घटना महिला के उत्पीड़न व दहेज हत्या से सम्बन्धित होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी कोटद्वार को अभियोग में ठोस साक्ष्य संकलन कर अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्गत निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार द्वारा उक्त प्रकरण में आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही करने व साक्ष्यों के संकलन कर प्रकरण की पुष्टि करने के पश्चात अभियुक्त पंकज कुमार जो कि वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत है को पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागसी-पतारसी कर आज दिनांक 24 जून 2025 को मैन्दणी तिराहा रिखणीखाल के पास गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp