प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन लगातार तलाश कर उनके स्वामियों को वापस लौटाए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसके माध्यम से विभिन्न लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश की। मोबाइल फोन मिलने की आस छोड़ चुके लोगों के फोन पुलिस टीम ने अलग-अलग तिथियों में सितंबर 2026 के दौरान खोज निकाले। रानीपुर पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये कीमत के कुल 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किए। लंबे समय से गुम मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले स्वामियों ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी कांस्टेबल प्रेम सिंह कांस्टेबल विवेक गुसाईं और कांस्टेबल अमन तोमर शामिल रहे।
