Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नामजद एवं वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना घनसाली पुलिस ने मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। 24 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता मनमोहन सिंह निवासी ग्राम अखोड़ी पट्टी हिंदाव थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल ने थाना घनसाली में शिकायत दी थी कि गांव के जयेन्द्र एवं उसके परिजनों द्वारा उनके भाई शूरवीर सिंह, पुत्र दलवीर सिंह एवं परिजन रामचन्द्र के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं। शिकायत के आधार पर थाना घनसाली में मामला दर्ज किया गया। मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। इसी क्रम में 26 सितंबर 2026 को मामले में नामजद तीन आरोपियों को घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में जयेंद्र पुत्र मनमोहन सिंह मनमोहन सिंह पुत्र फतेह सिंह और जसबीर सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासीगण पट्टी हिंदाव तहसील एवं थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल भट्ट कांस्टेबल गौरव और कांस्टेबल साहिल थाना घनसाली शामिल रहे। टिहरी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *