Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 सितंबर 2026 को भगवानपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम चौली शाहबुद्दीनपुर स्थित तालाब के किनारे से एक संदिग्ध व्यक्ति को 3.98 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहनवाज पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम चौली शाहबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भगवानपुर में मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष नेगी कांस्टेबल विनय थपलियाल और कांस्टेबल संजय पंवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *