Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट में बी सी और डी श्रेणी प्राप्त करने वाले मदों की विभागवार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एनआरएलएम पीएमजीएसवाई तथा जल जीवन मिशन से संबंधित विभागों को आगामी माह में प्रगति और श्रेणी में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने को लेकर बैठक में बिंदुवार चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर 2026 के द्वितीय या तृतीय सप्ताह में एक से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जानी है। इसमें वर्ष 2047 तक विकसित भारत विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए जनपद स्तरीय कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में विस्तृत एवं गहन चर्चा-परिचर्चा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक विभाग को SWOT के आधार पर बिंदुवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को लघुकालिक मध्यकालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अपर सांख्यिकी अधिकारी उपवन संरक्षक अधिशासी अभियंता पेयजल निगम एवं जल संस्थान सहायक निदेशक मत्स्य सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की मुख्य कृषि अधिकारी परियोजना अधिकारी उरेडा तथा स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *