Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर कार्यालय में किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया। शिविर में 25 विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और जनभागीदारी के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से जनसेवा को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से सरकार और प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान तथा पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं। शिविर में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहते हैं जिससे क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याएं रखने योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रता के अनुसार आवेदन करने में सुविधा मिलती है। सेवा कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से अपने-अपने स्टॉल एवं सहायता केंद्र लगाए गए। यहां क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र लोगों के आवश्यक कार्य मौके पर ही किए गए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कराने में सहयोग किया। इससे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में 26 लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा 51 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने शिविर स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और योजनाओं की प्रगति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तारिक खान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी बिंदर पाल सभासद हरिओम चौहान वीरेंद्र अवस्थी लाजेराम शर्मा जिला मंत्री ऋतु ठाकुर मंडल प्रभारी धर्मेंद्र चौहान शशिभूषण पांडे अशोक उपाध्याय अजय मलिक संचित डागर भानु प्रताप वेदांत चौहान गौरव गुर्जर मनीषा त्यागी केशवी भट्ट सुनीता सिंह कुणाल सिंह अर्जुन सपना पंडित सुनीता जैन संदीप चौधरी रामनिवास गुर्जर आकाश पाल अंशुल शर्मा श्वेता निशा मलिक अनिल राणा सहित लाभार्थी विभिन्न विभागों के कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *