प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार 26 नवंबर को जिला कार्यालय चमोली परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी ने जिला कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सभी कार्मिकों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय के साथ विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समानता और बंधुता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़ और कोषाधिकारी राजीव कांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
