प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। संविधान दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के मूलभूत आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में संविधान में निहित न्याय स्वतंत्रता समानता एवं बंधुता के सिद्धांतों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी निष्पक्षता पारदर्शिता एवं जनहित की भावना से करें तथा संवैधानिक मूल्यों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में आत्मसात करें। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों का पालन करने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसडीएम धनोल्टी आईएएस अंशुल भट्ट वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार एवं केशव गैरोला तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र पुण्डीर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
