Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने एक आरोपित को 6.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा और नशीली दवाइयों सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 25 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दवा चौक के पास सिडकुल हरिद्वार से आदित्य पुत्र धर्म सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपित मूल रूप से गदनपुर थाना दीपाहेमपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में ब्रह्मपुरी सिडकुल हरिद्वार में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान कांस्टेबल कुलदीप डिमरी और कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *