प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध टिहरी गढ़वाल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना थत्यूड़ पुलिस ने 5 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय हरिलाल निवासी थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना थत्यूड़ में आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
