Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2026 को सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन बहुउद्देशीय सभागार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परेड ग्राउंड में किया गया जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सांसद नरेश बंसल प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक विजय बहुगुणा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल महानगर प्रभारी राकेश गिरी संजय गुप्ता विधायक विनोद चमोली उमेश शर्मा काऊ सविता कपूर बृजभूषण गैरोला सहदेव सिंह पुंडीर प्रेमचंद अग्रवाल राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला पुनीत मित्तल मधु भट्ट श्याम अग्रवाल कुलदीप बुटोला विनय रोहिल्ला सहित हजारों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आई विल डू इट के शब्दों के साथ वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने का दृढ़ निश्चय किया प्रधानमंत्री के आह्वान पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और मोदी मोदी के नारों से सभागार गूंज उठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्कूल के समय से लेकर वर्तमान तक की कार्यशैली पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की उन्होंने कहा कि मैं कल भी एक विद्यार्थी था और आज भी एक विद्यार्थी हूं प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 वर्षों की यात्रा में उनके सामने जो भी घटनाएं हुईं उन सभी घटनाओं ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया जिन्होंने उन्हें जिताया उन्होंने विनम्र होना सिखाया शुभचिंतकों ने उन्हें प्रोत्साहित किया आलोचकों ने उन्हें अपने भीतर झांकना सिखाया जिन्होंने साथ दिया उन्होंने विश्वास की शक्ति दी और जिन्होंने उनका विरोध किया उन्होंने लोकतंत्र की शक्ति समझाई हर सिद्धि ने उन्हें आगे बढ़ने का साहस और विश्वास दिया उन्होंने कहा कि उनके लिए कर्म ही सब कुछ है और भारत के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित करना है यह संकल्प हर दिल में होना चाहिए प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के नेतृत्व में सभी अतिथियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया इसके बाद प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव अंतरराष्ट्रीय एथलीट इंस्पेक्टर मनीष सिंह रावत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सांसद नरेश बंसल प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार दीप्ति रावत एवं महानगर अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने सभागार से सेवा ज्योति यात्रा निकाली यात्रा सभागार से सर्वे चौक रोड कनक चौक और रेड ग्राउंड होते हुए लैंसडाउन चौक पहुंची, जहां विशाल दीप प्रज्वलित किया गया कार्यक्रम में संयोजक महामंत्री संदीप मुखर्जी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा राजेश कंबोज संकेत नौटियाल ओम कक्कड़ संध्या थापा विजेंद्र थपलियाल जगदीश सेमवाल समीर तृप्त जाटव सुमन विनोद शर्मा मोतीराम प्रदीप कुमार बलदेव नेगी महिपाल श्रेय नौटियाल विपिन खंडूरी कुलदीप पेंट सुमन सिंह यासमीन आलम खान राकेश मौर्य शशिकांत मनीष पाल संजीव बालियान अजय शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *