Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड कोट के ग्राम फल्दाकोट में बुधवार को ग्रामीणों को सुलभ एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों उपलब्ध विधिक सेवाओं और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी के साथ जरूरत के अनुसार निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन नाज़िश कलीम ने ग्रामीणों को विधिक सेवा केंद्र के उद्देश्य और यहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विधिक सेवा योजनाएं संचालित की जा रही हैं पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेकर निःशुल्क विधिक सहायता और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने कहा कि यह केंद्र नालसा विधिक सेवा केंद्र योजना 2010 के अंतर्गत स्थापित किया गया है उन्होंने ग्रामीणों को नालसा की टोल फ्री विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है इस दौरान रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया लोक अदालत मध्यस्थता तथा विभिन्न विधिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं विधिक सेवा केंद्र के माध्यम से विशेष रूप से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों महिलाओं वरिष्ठ नागरिकों बच्चों सहित अन्य पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विधिक सेवा संस्थाओं के साथ समन्वय कर ग्रामीणों को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुशीला देवी पूर्व ग्राम प्रधान पंकज अधिकार मित्र गिरीश बलूनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *