प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र मणिगुह में आंगन मिलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में सुपरवाइजर रागिनी जोशी द्वारा 02 गर्भवती महिलाओं की फल हरी सब्जी नारियल आदि देकर गोदभराई कराई गई साथ ही 03 महिलाओं को महालक्ष्मी किट तथा 25 किशोरी बालिकाओं को डायरी वितरित की गई इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान पान का विशेष ध्यान रखने नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने और संस्थागत प्रसव को लेकर सलाह दी गई, साथ ही विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई कार्यक्रम में ग्राम प्रधान माणिक लाल प्रदेश सह संयोजक पंकज भट्ट जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट अनुसूचित जाति महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुषमा देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सहित कई लोग मौजूद रहे
