Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में बुधवार को इंटर कॉलेज ढामकेश्वर खिर्सू में मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों एवं घरेलू हिंसा से बचाव महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित सहायता सेवाओं तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए समझाया कि किसी भी असहज या अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप रहने के बजाय भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन एवं सहायता केंद्रों से संपर्क करें। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को यह भी बताया गया कि उनके साथ किसी प्रकार का अपराध या उत्पीड़न होने पर इसकी शिकायत कहां और किस माध्यम से की जा सकती है। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपने अधिकारों व्यक्तिगत सुरक्षा और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर शाह सहित आशीष रावत पूजा रुचिता रेखा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *