Spread the love

प्रदीप कुमार
कांडई-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। महड़ दशज्यूला कांडई स्थित प्रसिद्ध चंडिका मंदिर में आगामी 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस नौ दिवसीय अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने और धर्मलाभ व पुण्यलाभ प्राप्त करने की अपील की है। समिति के अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी सचिव सुभाष चौहान और संरक्षक विजयपाल कठैत ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अनुष्ठान का शुभारंभ 11 अक्टूबर को घटस्थापना एवं यव-वपन अभिजित मुहूर्त के साथ होगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को कालरात्रि पूजन अर्धरात्रि में किया जाएगा। 18 अक्टूबर को जल कलश यात्रा महादेव जी का प्राकट्य एवं यज्ञारंभ होगा। वहीं 19 अक्टूबर को कुमारी पूजन यज्ञ एवं पूर्णाहुति महाआरती मां चंडिका का प्रसाद वितरण और सामूहिक भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान दैनिक पूजा-अर्चना का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा जबकि दुर्गा सप्तशती एवं रुद्राष्टाध्यायी पाठ दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *