Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी विधानसभा सत्र और त्योहारी सीजन के दौरान जनपद में सुरक्षा शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने 15 अक्टूबर 2026 को जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में भराड़ीसैंण गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन और पुलिस बल की तैनाती सहित विभिन्न तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। एसपी ने सभी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और आगामी त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय से पूरी कर ली जाएं। पुलिस बल के ठहरने और संचार व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए। बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा प्रबंधों के लिए संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए ताकि सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा असुविधा उत्पन्न न हो। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील और संवेदनशील ड्यूटी पॉइंट्स चिह्नित करने के निर्देश दिए। अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर वॉच टावर बैरिकेडिंग और बैरियर लगाने के लिए समय से कार्ययोजना तैयार करने को कहा। स्थानीय अभिसूचना इकाई को निर्देशित किया गया कि विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उठाए जाने वाले ज्वलंत मुद्दों प्रस्तावित जुलूस और प्रदर्शनों के संबंध में सटीक सूचनाएं एकत्रित कर समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। पुलिस आवासीय भवनों में पेयजल विद्युत शौचालय स्नानागार और भोजनालय की पर्याप्त व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बाहरी जनपदों से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के ठहरने के लिए चिह्नित विद्यालयों और अन्य चयनित स्थानों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने को कहा गया। साथ ही इन स्थानों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। आगामी दशहरा रामनवमी वाल्मीकि जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के मद्देनजर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। सभी धार्मिक स्थलों मंदिरों बाजारों प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां निरंतर निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया। त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्वयं लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ कार्य करें। त्योहारों की छुट्टियों में लोगों के घर बंद कर गांव जाने की संभावना को देखते हुए चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया ताकि किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके। एसपी सुरजीत सिंह पँवार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा सत्र और विभिन्न धार्मिक आयोजनों तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने सभी आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र जोशी निरीक्षक अभिसूचना इकाई सूरत चौहान और यातायात निरीक्षक दिगम्बर उनियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *