प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस की ओर से फरार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने और न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त शिशुपाल उर्फ काली को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त कोटद्वार के कोडिया नजीबाबाद रोड का निवासी है। उसके विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार के न्यायालय में वर्ष 2019 से मामला प्रचलित था। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है। उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शोयब अली और हेड कांस्टेबल करण के साथ कांस्टेबल योगेन्द्र शामिल रहे।
