Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज जवाड़ी में करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राजन भारद्वाज ने विद्यालय का निरीक्षण किया और कक्षा 10वीं व 12वीं सहित अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान राजन भारद्वाज ने विद्यार्थियों को भविष्य में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम करना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सही दिशा में प्रयास और अपनी क्षमताओं को पहचानकर विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत राम नौटियाल सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *