Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से वरिष्ठ एवं निष्ठावान नेता विजय कपरूवाण को श्रीनगर विधानसभा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा पौड़ी गढ़वाल के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा पौड़ी गढ़वाल के संयोजक अनूप पांथरी और बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी ने कहा कि विजय कपरूवाण के कुशल नेतृत्व संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके चुनाव प्रभारी बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेहतर दिशा मिलेगी। विजय कपरूवाण को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा पौड़ी गढ़वाल के संयोजक अनूप पांथरी और बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी के साथ विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकास पंत शामिल रहे। इनके अतिरिक्त सुबोध भट्ट विवेक जोशी नितेश भारती बलवीर सिंह रौतेला ओम प्रकाश मैठानी राजेश जैन कुलदीप दानू प्रेरणा काला गौरव उपाध्याय ब्रह्मानंद भट्ट परमानंद मैठानी और आनंद सिंह बूटोला ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अन्य सम्मानित अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विजय कपरूवाण के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में शानदार विजय के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *