Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस की ओर से क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर ने थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम ने 16 अक्टूबर 2026 को लक्सर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आशु पुत्र धर्मेंद्र निवासी केहड़ा थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय और कांस्टेबल मनोज शर्मा के साथ होमगार्ड इमरान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *