लगातार बारिश से प्रभावित मार्गों को खोलने में जुटा प्रशासन हर मोर्चे पर राहत टीमें तैनात
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद रुद्रप्रयाग में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते पहाड़ियां दरक रही हैं,जिससे जगह-जगह सड़कों पर मलबा आने की घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग भी प्रभावित हुआ है।रात्रि में हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग क्षेत्र में हनुमान मंदिर,शटल पुल और मुनकटिया के पास बार-बार मलबा और पत्थर गिरने से कई बार मार्ग बाधित हो रहा है। प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए लगातार मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके,बारिश के कारण पहाड़ी से गिर रहे मलवे से मार्ग अवरुद्ध हो रहा है जिसे खोलने के प्रयास किये जा रहे है।इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ,एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तैनात भी की गई है जो मौके पर निगरानी और राहत कार्यों में सक्रिय हैं।वहीं,ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ के पास भी पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण दो स्थानों पर यातायात बाधित हुआ है।लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और मार्ग को शीघ्र खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।
Spread the love