Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन से लेकर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करते पाए गए आठ व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। पौड़ी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *