प्रदीप कुमार
भराड़ीसैंण-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। भराड़ीसैंण में 27 अक्टूबर 2026 से आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के शांतिपूर्ण सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ.निलेश आनंद भरणे और पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने विधानसभा सत्र की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने कहा कि विधानसभा सत्र जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में पुलिस की भूमिका अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण होती है। पूर्व के अनुभवों का लाभ लेते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने निर्धारित दायित्वों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी रखे। विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रवेश करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच करने तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों और वैध पासधारकों को नियमानुसार प्रवेश देने के निर्देश दिए गए। बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को जुलूस धरना-प्रदर्शन अथवा किसी अन्य अप्रत्याशित स्थिति के दौरान सतर्क रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को निर्धारित सुरक्षा घेरे में प्रवेश नहीं करने देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी ड्यूटी कर्मियों को निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और ड्यूटी के दौरान संयमित एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन के साथ शालीनता से पेश आने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य परिस्थिति की सूचना तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को देने को कहा गया। विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा सहित सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने भी ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को पूर्ण सतर्कता अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा विधानसभा सत्र के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। विधानसभा सत्र के मद्देनजर विभिन्न सुरक्षा स्थलों प्रवेश द्वारों बैरियरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए आवागमन कानून एवं शांति व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल निवेदिता कुकरेती पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर पंकज भट्ट और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ प्रह्लाद कोंडे ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। उन्होंने विधानसभा सत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने और समन्वयात्मक तैयारियों में सहभागिता की। विधानसभा सत्र के लिए नियुक्त पुलिस बल में छह अपर पुलिस अधीक्षक 20 पुलिस उपाधीक्षक 54 प्रभारी निरीक्षक एवं थाना प्रभारी 43 उपनिरीक्षक 35 महिला उपनिरीक्षक 52 अपर उपनिरीक्षक 460 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी 67 महिला आरक्षी 26 यातायात पुलिसकर्मी और 153 सशस्त्र पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 120 होमगार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। पीएसी एटीएस एसडीआरएफ बीडीएस और हॉक टीम के कार्मिक भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। चमोली पुलिस विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा सतर्कता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सत्र के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करेंगे।
