Spread the love

प्रदीप कुमार
भराड़ीसैंण-गैरसैंण/श्रीनगर गढ़वाल। भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। बैरिकेडिंग के एक ओर प्रदर्शनकारी थे तो दूसरी ओर वर्दी में तैनात पुलिस जवान अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग से टकराने के कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ-पैरों में चोटें आ गईं। ऐसे में पुलिस जवानों ने घायलों की मदद के लिए आगे बढ़कर उनके हाथ-पैरों पर पट्टियां बांधीं और उन्हें राहत पहुंचाई। विरोध और विचारों में मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन चोट लगने पर पुलिस जवानों ने मानवीय संवेदना को प्राथमिकता देते हुए घायलों की मदद की। इस घटना ने यह संदेश दिया कि विचारों और विरोध के बीच भी इंसानियत का रिश्ता सबसे ऊपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed