प्रदीप कुमार
रोशनाबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस को कार्यों में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से वी-मार्क इंडिया लिमिटेड की ओर से 2 लैपटॉप और 8 कंप्यूटर सेट भेंट किए गए। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद पहुंचकर कंपनी के एमडी विकास गर्ग सहित अन्य कर्मचारियों ने एसएसपी नवनीत सिंह से मुलाकात की और हरिद्वार पुलिस के लिए ये उपकरण भेंट किए। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद में भविष्य में भी सहयोग की उम्मीद जताई। एसएसपी ने मौके पर ही प्राप्त 2 लैपटॉप और 8 कंप्यूटर सेट को आवश्यकतानुसार विभिन्न कोतवाली एवं पुलिस शाखाओं में वितरित किया। इस अवसर पर वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के जीएम-एचआरए राहुल वत्स लीगल हेड ज्ञान प्रकाश शर्मा एजीएम-एचआरए अभय गोयल सहित पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा।
