प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पौड़ी पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली कोटद्वार में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया तथा उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त इसरान पुत्र ताहिर निवासी चिलकाना जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद चपराना अपर उपनिरीक्षक जयपाल हेड कांस्टेबल करण हेड कांस्टेबल विद्यासागर उनियाल हेड कांस्टेबल योगेन्द्र कांस्टेबल चन्द्रपाल सीआईयू के कांस्टेबल अवनीश तथा होमगार्ड कुलदीप शामिल रहे।
