Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। देशभर के मुख्यमंत्रियों के कामकाज और लोकप्रियता को लेकर किए गए राष्ट्रीय सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रथम तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे स्थान पर रहने पर भारतीय जनता पार्टी जिला विधि प्रकोष्ठ और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में जनकल्याणकारी देवभूमि परिवार पोर्टल का शुभारंभ किए जाने पर जिला विधि प्रकोष्ठ ने उनका आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अनूप श्री पांथरी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने दोनों मुख्यमंत्रियों की राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंकिंग पर हर्ष जताया। इस अवसर पर जिला संयोजक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दूसरा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहला स्थान मिलना भाजपा के सुशासन और विकास मॉडल पर जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा हाल ही में शुरू किया गया देवभूमि परिवार पोर्टल राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए विधि समाज मुख्यमंत्री का हृदय से आभार प्रकट करता है। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी निर्णयों और जनहितकारी पहलों ने उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। खुशी एवं आभार व्यक्त करने वालों में संयोजक अनूप श्री पांथरी विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकास पंत पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट विवेक जोशी पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी देवी प्रसाद खरे सुबोध भट्ट महेंद्र पाल सिंह रावत सुनीता भंडारी बलबीर सिंह रौतेला ओम प्रकाश मैठाणी राजेश जैन प्रेरणा काला नितेश भारती कुलदीप दानू गौरव उपाध्याय एवं परमानंद मैठाणी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी विधि प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में तकनीक आधारित पारदर्शी शासन व्यवस्था और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *