Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर/हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के निर्देशन में दिनांक 11 नवंबर 2026 को कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम बढ़ेड़ी बुजुर्ग जाने वाले रास्ते पर स्थित पुलिया के पास से उत्तर प्रदेश की अवैध देशी शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र अतर सिंह निवासी सिकंदरपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महबूबा ब्रांड की उत्तर प्रदेश की 90 पैकेट अवैध देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार और कांस्टेबल गोविन्द सिंह एवं रमेश चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *