प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा शातिर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर एवं आदतन अपराधी को एक माह के लिए जिला बदर किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में समाज विरोधी एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की पैरवी के फलस्वरूप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय हरिद्वार द्वारा सुनील पुत्र समय सिंह निवासी मोहल्ला काशीपुरा मंशा देवी मार्ग कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 45 वर्ष के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए थे। उक्त आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने नियमानुसार आदेश की तामील कराई। इसके बाद मुनादी कराकर संबंधित व्यक्ति को हस्व कायदा जनपद हरिद्वार की सीमाओं से बाहर कर एक माह के लिए जिला बदर किया गया। जिला बदर किए गए व्यक्ति की पहचान सुनील पुत्र समय सिंह निवासी मोहल्ला काशीपुरा मंशा देवी मार्ग थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है।
