Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कुंभ मेला-2027 में श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के साथ आसपास के रेलवे स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं के विस्तार से लेकर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित आवागमन तक सभी व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मेलाधिकारी सोनिका आईजी कुंभ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान यात्री सुविधाओं भीड़ प्रबंधन ट्रेन संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नवनिर्मित अनारक्षित टिकट केंद्र प्रतीक्षालय होल्डिंग एरिया और यात्रियों के आवागमन के लिए प्रस्तावित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों ने कुंभ मेले के दौरान संभावित यात्री संख्या के अनुरूप की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मेलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार कुंभ में पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं ठोस व्यावहारिक और सुव्यवस्थित होनी चाहिए। यात्रियों के प्रवेश निकास ठहराव और आवागमन की स्पष्ट एवं त्रुटिरहित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी प्रस्तावित व्यवस्थाओं को मॉक ड्रिल के माध्यम से परखा जाए तथा संभावित आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं। पुलिस अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया ताकि वाहन सड़कों पर खड़े न हों और यातायात बाधित न हो। आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रबंध करने तथा यात्रियों की सुरक्षित निकासी के लिए अधिक से अधिक निकास मार्ग उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के अलग-अलग प्रवेश मार्ग निर्धारित करने पर विचार किया गया। विभिन्न दिशाओं और क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रस्थान व्यवस्था विकसित करने पर भी सहमति बनी। इससे यात्रियों की आवाजाही व्यवस्थित होगी और भीड़ का अनावश्यक दबाव कम होगा। अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय यात्रियों की संख्या तथा स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के बीच बेहतर तालमेल रखा जाए ताकि एक ही समय में अत्यधिक भीड़ जमा न हो। यात्री दबाव के अनुरूप ट्रेनों के संचालन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की योजना बनाने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी तय किया गया कि सामने आए व्यावहारिक सुझावों तथा सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से प्रस्तावित कार्ययोजना को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद कार्ययोजना मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ साझा की जाएगी और आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं तय की जाएंगी ताकि कुंभ मेले से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी हो सकें। निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे के ओएसडी कुंभ राजीव रंजन राजू सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर महेश यादव सीनियर डिवीजनल इंजीनियर तेजवीर सिंह हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि अपर पुलिस अधीक्षक कुंभ राजेश भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार सीओ जीआरपी अनुज कुमार सहित मेला प्रशासन पुलिस जीआरपी और आरपीएफ के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *