प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनपद हरिद्वार में तैनात 13 निरीक्षकों का विभिन्न जनपदों में स्थानांतरण किया गया है। नई तैनाती पर रवाना होने से पूर्व पुलिस कार्यालय के कैंप कार्यालय में स्थानांतरित निरीक्षकों के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित जनपद के विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षकों को स्थानांतरण पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। स्थानांतरित निरीक्षकों में राम किशोर सकलानी को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली मनीष उपाध्याय को टिहरी मनोहर सिंह को देहरादून दिग्पाल कोहली को उत्तरकाशी शांति कुमार को देहरादून कमल मोहन सिंह को देहरादून गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी वीरेंद्र चंद्र रमोला को देहरादून प्रदीप बिष्ट को टिहरी कुंदन सिंह राणा को देहरादून और जहांगीर अली को उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है। सभी निरीक्षकों को नवीन तैनाती के लिए रवाना होने से पूर्व विदाई दी गई।
