प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार शाम नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय परिसर टिहरी का स्थलीय निरीक्षण कर भवन की स्थिति उपलब्ध सुविधाओं और शेष निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष-कक्षों क्लासरूम प्रयोगशालाओं वॉशरूम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टाफ आवास विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सहित भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। विद्यालय भवन का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब विद्यालय को नए परिसर में स्थानांतरित किया जा सकता है। हालांकि भवन की फिनिशिंग और कुछ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अभी कार्य शेष हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विद्यालय परिसर में खेल मैदान बास्केटबॉल कोर्ट और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा अप्रोच रोड का कार्य भी शेष है। जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्था को अप्रोच रोड का निर्माण एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान और दोनों खेल कोर्ट का निर्माण भी निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा। साथ ही भवन की शेष फिनिशिंग और अन्य कमियों को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों को नए परिसर में बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जिलाधिकारी ने भवन के विभिन्न हिस्सों में फिनिशिंग विद्युत फिटिंग पेयजल आपूर्ति वॉशरूम जल निकासी और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने छत से वर्षा जल निकासी के पाइपों को डाउनस्ट्रीम तक उचित तरीके से जोड़ने और पानी की निकासी को व्यवस्थित रूप से चैनलाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन में विद्युत सुरक्षा अग्नि सुरक्षा आपातकालीन निकास सीढ़ियों और रेलिंग की स्थिति फर्श तथा अन्य स्थानों पर विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही का विशेष ध्यान रखा जाए। जहां भी फिनिशिंग अथवा सुरक्षा से संबंधित कमी हो उसे विद्यालय संचालन से पहले दुरुस्त किया जाए। सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह क्रियाशील और व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधियों से भवन निर्माण की गुणवत्ता शेष फिनिशिंग और रखरखाव की अवधि के संबंध में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री और फिनिशिंग की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा सभी शेष कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका बजाज को विद्यालय स्थानांतरण की तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नया विद्यालय भवन स्थानांतरण के लिए तैयार है और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए चरणबद्ध तरीके से शिफ्टिंग की जा सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रथम चरण में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं नए परिसर में संचालित की जाएं। इसके बाद अन्य कक्षाओं को भी क्रमवार स्थानांतरित किया जाए ताकि शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू बनी रहें। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय परिसर के समीप संचालित गौशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संज्ञान में आया कि केंद्रीय विद्यालय निर्माण कार्य से निकले मलबे के कारण गौशाला से गायों के जंगल में चुगान के लिए जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधियों को रास्ते को दुरुस्त कर सुगम बनाने के निर्देश दिए ताकि गायों को जंगल में चुगान के लिए आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका बजाज जिला खान अधिकारी रवि नेगी केंद्रीय विद्यालय से मुस्तकीम अहमद पूजा कटारिया रक्षक राज आकाश सहित निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
