प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 का पांचवां दिन स्कूली बच्चों की प्रतिभा खेल भावना और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के नाम रहा। नगर निगम श्रीनगर की ओर से मेले के अंतर्गत खेलकूद से लेकर सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। फुटबॉल बास्केटबॉल लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महापौर आरती भंडारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहुंचकर खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि मेले के माध्यम से हर बच्चे को अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिले। बच्चों में कोई खेल में प्रतिभाशाली है तो कोई कला संस्कृति संगीत और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी पहचान बना सकता है। इसी सोच के साथ नगर निगम प्रत्येक क्षेत्र में बच्चों को मंच प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। महापौर ने कहा कि कई वर्षों बाद श्रीनगर में फुटबॉल को फिर से लौटाने की दिशा में नगर निगम ने पहल की है। इस वर्ष स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है ताकि नई पीढ़ी में खेलों के प्रति रुचि बढ़े और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन टीम भावना आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। अलकनंदा वैली रोटरी क्लब की ओर से एनआईटी मैदान में स्व.नंददीप मल्ल एवं स्व. आयुष नेगी स्मृति विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। महापौर आरती भंडारी ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लंबे समय बाद श्रीनगर में स्कूली स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत को नगर में खेल गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आवास विकास मेला मैदान में विद्यालय स्तरीय प्राथमिक वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ वरुण कपूर ने किया। महापौर आरती भंडारी ने भी वहां पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में नन्हे छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। इसमें शेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल ने प्रथम आरसी मेमोरियल स्कूल ने द्वितीय और भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के नोडल सहायक नोडल एवं संबंधित शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। एनआईटी श्रीनगर परिसर में आयोजित विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग का समापन हुआ। मुख्य अतिथि उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रचित गर्ग और महापौर आरती भंडारी ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। बालिका वर्ग में भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने प्रथम सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल ने द्वितीय और देवभूमि पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में भी भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल ने द्वितीय और रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नगर निगम परिसर में आयोजित विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता तीन वर्गों में संपन्न हुई। प्राथमिक वर्ग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल की यास्वी प्रथम आयरिश पब्लिक स्कूल की ईशानी पंवार द्वितीय और शेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल की विद्यांशी तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में रेनबो पब्लिक स्कूल के वत्सल देव ने प्रथम शेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल के आरुष सिंह ने द्वितीय और देवभूमि पब्लिक स्कूल की वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में शेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल की इशिता नेगी प्रथम सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल की वर्षा रावत द्वितीय और आयरिश पब्लिक स्कूल की स्नेहा नेगी तृतीय स्थान पर रहीं। महापौर आरती भंडारी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसे निखारने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। मेले का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है बल्कि यह बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे बढ़ने का अवसर देने का भी माध्यम है। उन्होंने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले पार्षदों शिक्षकों निर्णायकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निगम के पार्षद दिनेश पटवाल विजय चमोली राजेंद्र नेगी नरेंद्र रावत एवं धर्म सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के प्रभारी पार्षद सुमित बिष्ट सह प्रभारी केशर कोठियाल तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.गुरमीत एवं निर्णायकों का भी सहयोग रहा।
