Spread the love

नीलकंठ यात्रा के दौरान श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी पुलिस की तत्परता बनी जीवनरक्षक

प्रदीप कुमार
नीलकंठ-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल आज दिनांक 14 जूलाई 2025 को कावंड़ यात्रा पर आये गाजियाबाद निवासी चंद्रशेखर जो नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए अपने परिवार संग आये थे।धांधला पानी मोनी बाबा तिराहा के समीप पैदल मार्ग के पास जाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर मार्ग पर गिर पड़ा,जिससे उसका परिवार भयभीत और घबरा गया। जैसे ही इसकी सूचना वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को मिली तो जवानों द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल श्रद्धालु को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर की मदद से उस श्रद्धालु को सावधानीपूर्वक मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया,जहां से उसे निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया।समय पर मिले प्राथमिक उपचार से श्रद्धालु की हालत में तेजी से सुधार हुआ और परिवार के चेहरों पर राहत की सांस लौटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp