श्रीनगर पुलिस का कांवड़ यात्रा में रेट्रो साइलेंसर व बिना हेलमेट दुपहिया चालकों पर विशेष चेकिंग अभियान जारी
प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा वर्तमान में प्रचलित श्रावण मास की कावड़ यात्रा के दौरान भी सड़क सुरक्षाओं के प्रति विशेष जोर दिया है मुख्य रूप से यात्रा में चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों जिनके द्वारा अपने वाहनों में अवैध तरीके से रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके क्रम में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण के दृष्टिगत श्रीनगर पुलिस द्वारा प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,चेकिंग के दौरान दुपहिया वाहनों में लगे अवैध रेट्रो साइलेंसर तथा बिना हेलमेट चलने वाले 16 वाहनों चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गई।पुलिस टीम ने चेकिंग पॉइंट्स पर वाहनों की गहन जांच कर दोपहिया वाहनों में लगे रेट्रो साइलेंसर हटवाए तथा हेलमेट विहीन चालकों के विरुद्ध चालान एवं आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही की गयी,जिसका उद्देश्य यात्रा मार्ग को सुरक्षित,शांति एवं नियमबद्ध बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही नियमों का पालन करना भी है।
Spread the love