प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय,कोट में निराश्रित गौवंश पशुओं की समस्या पर एक बैठक आयोजित की गयी,जिसकी अध्यक्षता मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महोदय ने ऑनलाइन माध्यम से की।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक कर्मचारी कम से कम पाँच आवारा पशुओं के टैग नंबर के माध्यम से उनके स्वामी का पता लगाकर राजस्व विभाग को चालान हेतु सूची उपलब्ध कराएगा। साथ ही,सभी योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और ग्राम्य गोसेवक योजना का ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी संबंधित कार्मिकों को समयबद्ध कार्य संपादन हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।बैठक में डॉ.मनीष सिंह नेगी,राखी असवाल,परीक्षित काला,मनीष रावत, शूरमान सिंह चौहान,सुबोध भास्कर नेगी तथा शकुंतला देवी उपस्थित रहे।
Spread the love
निराश्रित गौवंश पशुओं की समस्या पर बैठक