हरेला पर्व: धारी देवी मार्ग पर किया गया वृक्षारोपण मेयर ने दी हरियाली के संकल्प की प्रेरणा
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हरेला पर्व के शुभ अवसर पर नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी के नेतृत्व में धारी देवी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रामबांस के साथ-साथ आम,अमरूद,आड़ू जैसे कई फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।हरेला पर्व प्रकृति से जुड़ाव,हरियाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मेयर आरती भंडारी ने इस अवसर पर उपस्थित नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल प्रतीकात्मक न रह जाए,इसके लिए जरूरी है कि हम सभी न केवल पेड़ लगाएं बल्कि उनकी देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं।उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे सुरक्षित व स्वस्थ बनाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें।इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जनांदोलन बनाने का संकल्प लिया।मेयर आरती भंडारी ने समस्त नगरवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “हरियाली ही खुशहाली का मार्ग है और हरेला पर्व हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। कार्यक्रम में नगर निगम के अनेक सम्मानित पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें कुसुमलता बिष्ट,अंजनी भंडारी,भावना चौहान,सुनीता गैरोला,मीना देवी,कु.अंजना,कु.रश्मि,मीना असवाल,प्रवेश चमोली,विजय चमोली,अक्षितेश नैथानी,पंकज सती,आशीष नेगी,सूरज नेगी,विकास चौहान,प्रदीप राणा, जयपाल बिष्ट,धर्म सिंह रावत,अनुराग चौहान एवं सुमित आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
