लक्ष्मणझूला पुलिस ने लोकपर्व हरेला पर किया वृक्षारोपण
प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने अपने थाना क्षेत्र में लोक पर्व हरेला के अवसर पर वृहद स्तर में पौधारोपण करने के निर्देश किए गए हैं जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ वृक्षारोपण किया गया,साथ ही पुलिस कर्मियों के द्वारा चौकी चीला,नीलकंठ और गरुड़चट्टी क्षेत्र में भी वृक्षारोपण किया गया,इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला ने बताया की आज के पर्यावरणीय परिवेश में हम सभी को बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करना चाहिए क्योंकि लोग पर्व हरेला हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता के अनुसार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की प्रेरणा देता है ऐसे में हम सभी को एक वृक्ष मां के नाम को साकार करते हुए पौधारोपण अवश्य करना चाहिए वही उन्होंने सावन मास में सभीं से पौधरोपण करने की अपील की है इस अवसर पर थाना परिसर में उप निरी.अभिनव शर्मा विनोद चमोली,हेड कां.उदय,गोपाल,देवेश,पंकज ओर महिला कां.प्रियंका,लता ने भी वृक्षारोपण किया।
