Spread the love

हरेला सप्ताह के तहत रोटरी क्लब श्रीनगर ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौरास में किया पौधारोपण

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हरेला सप्ताह के अंतर्गत रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,चौरास परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।उल्लेखनीय है कि क्लब द्वारा गत वर्ष भी विद्यालय में पौधारोपण किया गया था,जिनमें से अधिकांश पौधे अब विकसित होकर हरे-भरे वृक्षों का रूप ले चुके हैं।

यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में क्लब की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।कार्यक्रम में रोटरी क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष रोटेरियन.हिमांशु अग्रवाल,कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन.अनूप घिल्डियाल,सह संयोजक रोटेरियन.रविन्द्र कैंतुरा सहित रोटेरियन.एस.पी.घिल्डियाल,रोटेरियन.प्रवीण थपलियाल,रोटेरियन.खिलेंद्र चौधरी,रोटेरियन.के.के.गुप्ता,रोटेरियन.बॉबी काला,रोटेरियन.आशीष सुंद्रियाल,रोटेरियन.सीताराम बहुगुणा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जय सिंह नेगी और छात्र तनिष्क काला एवं शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp