पौड़ी पुलिस टीम ने 5 पेटी अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
पैठाणी-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में आगामी पंचायती चुनाव के दृष्टिगत,नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है,नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थानाध्यक्ष पैठाणी के निर्देशन में थाना पैठाणी पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग करने के दौरान 1 व्यक्ति उत्तम सिंह निवासी-कण्डारस्यूं पैठाणी के वाहन सं.UK 12A 3927 मारूति से 5 पेटी McDowells Whisky मार्का अवैध शराब कुल 60 बोतल बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पैठाणी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।नाम पता अभियुक्त।उत्तम सिंह उम्र-34 वर्ष पुत्र स्व.राजेन्द्र सिंह, निवासी-ग्राम-पैठाणी,कण्डारस्यूं जनपद पौड़ी गढ़वाल
Spread the love