बालिका इण्टर कॉलेज रुद्रप्रयाग में मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस पर बाल सुरक्षा जागरूकता रैली
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग द्वारा बुधवार को World Day Against Trafficking in person के अवसर पर बाल सुरक्षा यात्रा अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया।उक्त रैली के दौरान रिटेनर अधिवक्ता,बालिका इण्टर कॉलेज,रुद्रप्रयाग की छात्राओं व अध्यापिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त रैली के दौरान सचिव द्वारा की छात्राओं को बाल सुरक्षा,बाल अपराध एवं सहायता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
