श्रीनगर गढ़वाल के नागेश्वर मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन गणमान्य नागरिकों ने लिया भाग
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रविवार 3 अगस्त को नागेश्वर मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुरेंद्र कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी विजेता द्वारा मंदिर के महंत नितिन पूरी के सान्निध्य में किया गया।इस अवसर पर सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम ने आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजक सुरेंद्र कुमार की माता ने महंत नितिन पूरी को सम्मानस्वरूप वस्त्र भेंट किए।वहीं,संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल को संगीत गुरु बीर लाल द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।भंडारे में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,संस्था के निर्देशक मदन गड़ोई,उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल,भगत सिंह बिष्ट,रमेश चंद्र थपलियाल,रवि पूरी,हरेंद्र तोमर,किशोरी नौटियाल,पद्मेंद्र रावत सहित कई समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहयोग दिया।भक्तिभाव और सेवा से परिपूर्ण इस आयोजन ने मंदिर परिसर को एक भव्य सांस्कृतिक स्थल में बदल दिया।
Spread the love