Spread the love

श्रीनगर में रक्षाबंधन पर्व पर भाजपा का भव्य आयोजन कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत रहेंगे मुख्य अतिथि

प्रदीप कुमार
श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व को विशेष रूप से मनाया जा रहा है।वर्ष 2025 का यह भव्य कार्यक्रम 7 अगस्त को श्रीनगर के आदिती पैलेस में आयोजित होगा,जिसमें उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ.धन सिंह रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों से लगभग 400 से 500 महिलाओं के भाग लेने की संभावना है, जिसमें प्रत्येक वार्ड से 10–15 बहनों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ये सभी महिलाएं अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि डॉ.धन सिंह रावत को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाएंगी।डॉ.रावत इस अवसर पर हमेशा की तरह बहनों के स्नेह और सम्मान को ग्रहण करते हुए,सामाजिक एकता और सुरक्षा के संकल्प को दोहराते हैं। श्रीनगर मंडल के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस कार्यक्रम को स्मरणीय और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।इस विशेष आयोजन को लेकर श्रीनगर नगर में उत्साह का वातावरण है।जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गणेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि “यह पर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है और भाजपा इसे सदैव सामाजिक समरसता और नारी सम्मान के प्रतीक पर्व के रूप में मनाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp