Spread the love

बार एसोसिएशन श्रीनगर ने स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी.नैथानी को उनके जन्मदिवस पर दी बधाई

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी.नैथानी को उनके जन्मदिवस दिनाक 6 अगस्त 2025 पर बधाई दी एवं श्रीनगर शहर में चलाये जा रहे उनके लोकप्रिय स्वच्छता मिशन के लिए उनका हार्दिक आभार प्रकट किया।एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि डॉ.बी.पी.नैथानी एवं श्रीमती मंजू नैथानी द्वारा स्वच्छता के प्रति आम जन मानस को जागरूक करने की जो मुहिम चलाई है उसमें उन्होंने स्वच्छता के कीर्तिमान श्रीनगर व आस-पास के क्षेत्रों में स्थापित किये हैं वह अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक है। अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि डॉ.बी.पी.नैथानी व मंजू नैथानी द्वारा श्रीनगर शहर व आस-पास के क्षेत्रों में कई वर्षों से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिस से श्रीनगर के आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति अभूतपूर्व जागृति आयी है वह प्रेरणा दायक एवं ऐतिहासिक है।बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी ने स्वच्छता के प्रतीक डॉ.बी.पी.नैथानी को उनके जन्म दिवस पर बधाई दी एवं स्वच्छता के प्रति श्रीनगर शहर के नागरिकों में जागृति और जूनून पैदा करने के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया पूर्व महासचिव विकास पंत ने कहा कि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी.नैथानी द्वारा स्वच्छता अभियान कई वर्षों से चलाया जा रहा है वह अपनी कार में लगे लाउडस्पीकर से बोलकर श्रीनगर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रहते हैं जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति एक अभूतपूर्व जूनून पैदा हुआ है जिससे श्रीनगर शहर दिन प्रतिदिन स्वच्छता के नये आयामों को छू रहा है इससे आने वाले दिनों में श्रीनगर शहर पूरे देश में स्वच्छता की एक मिसाल बनेगा। डॉ.बी.पी.नैथानी को उनके जन्मदिवस पर बधाई देने वाले एवं उनका आभार प्रकट करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी,पूर्व महासचिव विकास पंत,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सुनीता भण्डारी,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,बलबीर सिंह रौतेला,सुरेन्द्र सिंह रौथाण,ओम प्रकाश मैठाणी,राजेश जैन,आनंद सिंह बुटोला,नितेश भारती,रतन सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp