पौड़ी पुलिस ने शराब पीकर व नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर 10 वाहन किए सीज 8 चालकों के डीएल निरस्त
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में दिनांक 20 अप्रैल 2025 को समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8 (यातायात कोटद्वार-3,कोटद्वार-2,श्रीनगर-2 व लक्ष्मणझूला-1) तथा 2 नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर थाना थलीसैंण पुलिस ने चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम.वी.एक्ट के तहत कड़ी चालानी कार्यवाही कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 139 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।
Spread the love