Spread the love

ब्रह्माकुमारीज़ का रक्तदान महाअभियान: 1 लाख यूनिट रक्तदान कर बनाएंगी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि 25 अगस्त 2025,जिसे विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है,के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा भारत एवं नेपाल में एक विशाल रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है।इसका उद्देश्य रक्त की आवश्यकता की पूर्ति करना एवं गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाना है।इस महाअभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत 22 अगस्त को श्रीनगर,गोपेश्वर,पौड़ी और 23 अगस्त को उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,टिहरी सेवाकेंद्र सहित पूरे देश में 1500+ ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्रों पर एक साथ विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इस अभियान का लक्ष्य 1 लाख (100,000) यूनिट रक्त एकत्रित करना है।बीके मेहरचंद भ्राता जी,निदेशक ब्रह्माकुमारी उत्तराखंड एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय संयोजक,खेलकूद प्रभाग ने बताया कि यह महाअभियान ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,बेस अस्पताल श्रीनगर ब्लड बैंक,सरकारी अस्पताल,मेडिकल कॉलेज,एन.सी.सी.एन.एस.एस.एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।श्रीनगर में 22 अगस्त को संयुक्त अस्पताल में सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा इस अभियान के अंतर्गत 1 लाख यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है,जिससे गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित होगा। रिकॉर्ड बनाने की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp