प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के अंतर्गत आज जिला परियोजना प्रबंधक ब्रह्मकांत भट्ट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से जुड़े ब्लॉक स्तरीय स्टाफ एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों एवं अब तक की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ब्रह्मकांत भट्ट जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना,महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने परियोजना के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों जैसे अल्ट्रा पुअर परिवारों के उत्थान,कृषि आधारित उद्यम,गैर-कृषि आधारित उद्यम,कलेक्शन सेंटर की स्थापना तथा शेयर होल्डर मॉडल पर विशेष जोर देते हुए इन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में उपस्थित सहायक प्रबंधकों ने ब्लॉक एवं क्लस्टर स्तर पर कार्य कर रहे स्टाफ के साथ रणनीतिक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए टीमवर्क,पारदर्शिता और सतत निगरानी बेहद आवश्यक है।साथ ही यह भी तय किया गया कि लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ग्रामीण स्तर पर और अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे,ताकि अधिक से अधिक लोग परियोजना से लाभान्वित हो सकें।यंग प्रोफेशनल्स और फील्ड स्टाफ ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर महिलाओं की सहभागिता तेजी से बढ़ रही है और आजीविका संवर्धन के कार्यों में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।जिला परियोजना प्रबंधक ने अंत में कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना ग्रामीण विकास का एक सशक्त माध्यम है और यदि सभी मिलकर योजनाओं को धरातल पर ईमानदारी से लागू करें तो आने वाले समय में जनपद के हजारों परिवारों की आजीविका में क्रांतिकारी सुधार देखने को मिलेगा।बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक,सभी सहायक प्रबंधक,यंग प्रोफेशनल,ब्लॉक स्तरीय स्टाफ तथा क्लस्टर लेवल फेडरेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Spread the love
ग्रामोत्थान REAP परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न