Spread the love

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्री-लोक अदालत बैठक आयोजित

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में आज दिनांक 4 सितंबर 2025 को स्थान सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्र.श्रे.),श्रीनगर,जिला पौड़ी गढ़वाल के विश्राम कक्ष में दिनांक 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में प्री-लोक अदालत बैठक का आयोजन किया गया।उक्त बैठक में बार एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी श्रीनगर,जयपाल सिंह नेगी एस.एच.ओ.श्रीनगर,परमजीत सिंह उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक,गौरव बहुगुणा भारतीय स्टेट बैंक,मुकेश काला बी.आर.सी.एवं पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी रतूड़ी,प्रियंका रॉय,प्रकाश सिंह नेगी,मानव आदि उपस्थित रहे। उक्त बैठक के दौरान दिनांक 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में चर्चा की गयी।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शिक्षक दिवस पर विधिक शिविर के आयोजन हेतु बैठक आयोजित


श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन)कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में आज दिनांक 4 सितंबर 2025 को स्थान सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्र.श्रे.),श्रीनगर,जिला पौड़ी गढ़वाल के विश्राम कक्ष में दिनांक 5 सितंबर 2025 को “शिक्षक दिवस” के अवसर पर विधिक शिविर का आयोजन करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।उक्त बैठक में बार एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी श्रीनगर,जयपाल सिंह नेगी एस.एच.ओ.श्रीनगर,मुकेश काला बी.आर.सी.एवं पी.एल.वी.सदस्य शपून हटवाल,रोशनी रतूड़ी,प्रियंका रॉय,प्रकाश सिंह नेगी,मानव आदि उप.स्थित रहे। उक्त बैठक के दौरान “शिक्षक दिवस” के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु समारोह आयोजित करने के विषय में चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp