रुद्रप्रयाग में आरसेटी भवन निर्माण की गति बढ़ाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने रैंतोली,रुद्रप्रयाग स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान,आरसेटी के भवन निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आरसेटी भवन के निर्माण होने से ग्रामीण बेरोजगारों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके साथ ही जनपद में स्वरोजगार की दिशा में नए अवसर भी खुलेंगे।आरसेटी निदेशक किशन सिंह रावत ने बताया कि भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद संस्थान की प्रशिक्षण क्षमता में वृद्धि होगी और स्थानीय युवाओं को और अधिक संख्या में गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा। वहीं कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता मीनल गुलाटी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।उन्होंने शीघ्रता से आरसेटी भवन निर्माण पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
Spread the love